गिरडीह, फरवरी 1 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। प्रमुख मीना देवी ने कहा कि शादी समारोह मे अतिथियों के स्वागत में कमी नहीं करें, लेकिन शराब कभी नहीं परोसें। कहा कि नशा के कारण किसी भी समारोह में हो हंगामा की स्थिति उत्पन्न होती है। शांत और खुशी के माहौल के लिए लोगों को नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। पंचायत समिति के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत चपुआडीह उच्च विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान को लेकर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के मौके पर प्रमुख ने उक्त बातें कही। नशा मुक्ति अभियान को लेकर स्कूल परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ लोगों ने खुला संवाद किया और छात्रों के मनोभाव से लोग अवगत हुए। छात्रों ने नशा मुक्ति अभियान का समर्थन किया और इसे सराहनीय बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.