मधुबनी, जनवरी 12 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को अंतर विभागीय समन्वय व कार्यालय गतिविधियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने ग्रामीण कार्य विभाग,नहर प्रमंडल,लघु सिंचाई,स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन,बाढ़ प्रमंडल, भू-अर्जन आदि विभागों के कामकाज की समीक्षा की।‌ कार्यालयों एवं योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सरकारी भूमि से शीघ्र अतिक्रमण हटाने एवं सीमांकन के मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। डीएम ने जिला अंतर्गत नीलाम पत्र वादों से संबंधित बड़े बकायेदारों के मामलों का विशेष समीक्षा किया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को नीलाम पत्र के मामलों में विशेषकर बड़े बकायेदारों के लंबित मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिया। नीलाम पत्र वादों...