पौड़ी, अक्टूबर 7 -- जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक ली। डीएम ने सभी निकायों को शत-प्रतिशत घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने, कूड़े के स्रोत संग्रहण पर विशेष ध्यान देने और अतिक्रमण हटाने में सक्रियता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम ने जल निकायों के आसपास डंपिंग जोन न बनाने, कूड़ा निस्तारण में कांट्रेक्टर स्तर की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि एकल प्रयोग प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाई जाए और चेकिंग अभियान चलाकर कम लागत वाले वैकल्पिक प्लास्टिक के उपयोग के लिए जागरुकता फैलाई जाए। बैठक में डीएम ने निकाय क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार कार्रवाई करते हुए जिला कार्यालय को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। डीएम ने विकासखण्ड कल्जीखाल के ग्राम सिलेथ में निर्माणाधीन गौशाला का कार्य 31 अक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.