बक्सर, फरवरी 9 -- नाराजगी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्ती, अधिकारियों की लगाई क्लास ई-मापी में बक्सर, इटाढ़ी, डुमरांव व सिमरी में सर्वाधिक मामले लंबित बक्सर, हमारे संवाददाता। जिला समन्वय समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम साहिला ने की। इस बैठक में अतिक्रमण, सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार व आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कैंप लगाने के मुद्दें प्रमुखता से आए। डीएम ने अतिक्रमण से संबंधित लंबित मामलों के समीक्षा की। जिसमें इटाढ़ी, चौसा, नावानगर, चक्की एवं सिमरी से शून्य प्रतिवेदित प्राप्त हुआ है। जबकि इस प्रकार के कई मामले जनता दरबार में प्राप्त होते है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि संबंधित अंचल अधिकारियों के स्तर से जानबूझकर अतिक्रमण से संबंधित मामलों में रुचि नहीं दिखाई जा रही है। यह स्थिति अत्यंत खेदजनक है। स...