प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 28 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर में नाली निर्माण के दौरान अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम ने विरोध होने पर पुलिस बुलाई तो लोग हमलावर हो गए। पुलिसकर्मियों को पीटने के साथ सिविल लाइन चौकी के दरोगा का बिल्ला नोच लिया और वर्दी फाड़ दी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर एक महिला और उसके दो बेटों पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा का केस दर्ज किया गया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया, उसके बेटे फरार हो गए। नगर कोतवाली क्षेत्र के मीराभवन के पास मुर्गीफार्म के सामने सगरा जाने वाली गली में नाली निर्माण कराया जा रहा है। विशाल पाल के घर के सामने नाली पर चबूतरा बना होने से निर्माण अवरुद्ध हुआ तो नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार बुधवार शाम करीब साढ़े तीन बजे उसे हटाने पहुंच गए। आरोप है कि ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.