बलिया, फरवरी 3 -- बलिया, संवाददाता। सिकंदरपुर क्षेत्र के हथौज गांव में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने पथराव किया। इसमें कई लेखपाल और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। जेसीबी मशीन का शीशा टूट गया। टीम में शामिल कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सिकंदरपुर क्षेत्र में हथौज गांव निवासी सिद्धार्थ रंजन राय ने हाईकोर्ट में पोखरे की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ याचिका दायर की थी। आरोप लगाया कि तेजबहादुर ने उस पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिया। कोर्ट ने सुनवाई में छह फरवरी से पहले अतिक्रमण हटाकर सूचित करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए मंगलवार दिन में महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों और राजस्वकर्मियों की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने ज्योंही पोखरे की जमीन ...