लखनऊ, अप्रैल 3 -- नगर निगम के जोन-3 में त्रिवेणी नगर स्थित मूंगफली मंडी से अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को व्यापारियों ने घेर लिया। लगभग आधे घंटे चले घेराव के बाद जब निगम टीम ने जब्त किए सामानों को लौटाया तब व्यापारियों ने उन्हें जाने दिया। पुलिस टीम के न रहने के कारण नगर निगम के कर्मचारी असहाय दिखे। कर अधीक्षक सभाजीत सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम गुरुवार दोपहर में त्रिवेणी नगर स्थित मूंगफली मंडी पहुंची। यहां सड़क पर अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों को हटाना शुरू कर दिया। दुकानदारों के तख्त, कुर्सी, मेज, दुकान को ढंकने के लिए लगाए गए तिरपाल आदि को जब्त किया ही था कि वहां अन्य व्यापारी भी पहुंच गए। उन्होंने एक जनप्रतिनिधि पर जबरन अतिक्रमण हटवाने का आरोप लगाते हुए नगर निगम टीम को कार्रवाई से रोका। टीम के न मानने पर व्यापारियों ने घेरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.