मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 18 -- नगर पालिका के द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान में पक्षपात के गंभीर आरोप लग रहे है। जिस कारण गुरुवार को भगत सिंह रोड पर अतिक्रमण हटाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। एक युवक पालिका के ट्रैक्टर के सामाने लेट गया। आरोप है कि इस अभियान में छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। उनका सामान जब्त किया जा रहा है। वहीं बडे दुकानदार, व्यापारियों को चेतावनी देकर छोडा जा रहा है। इस संबंध में ईओ से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। नगर पालिका के द्वारा प्रतिदिन शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के लिए 12 सदस्यों की टीम को बनाया गया है। हैरान करने की बात तो यह है कि यह टीम बिना किसी अधिकारी को साथ लिए स्वयं इस अभियान को चला रही है। जिस कारण टीम पर पक्षपात करने के गंभीर आरोप लग र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.