लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 18 -- शहर की सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने को लेकर चेयरमैन लक्ष्मी देवी गुप्ता की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान तीन प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी। चेयरमैन लक्ष्मी देवी गुप्ता की अगुवाई में आयोजित बैठक में शहर की सब्जी मंडी बाजार रोड, मुख्य मार्गो व चौराहों आदि पर अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों व नगर पालिका पलिया कर्मचारियों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आपसी विचार विमर्श के बाद तीन बिंदुओं पर सहमति बनी जिसमें कोई भी दुकानदार जिनकी दुकान पक्की बनी है, पालिका की नाली के बाहर किसी भी प्रकार का स्थायी या अस्थायी अतिक्रमण नहीं करेगा। सब्जी बेचने का कार्य करने वाले पथ विक्रेता अपना फड़ पालिका की नाली से अधिकतम ढाई फिट तक ही लगाने, पालिका द्वारा प्रतिदिन सुबह दस बजे से बाजार क...