रांची, जनवरी 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची के सभी डैमों के आसपास से अतिक्रमण हटाने के बाद उनका सौंदर्यीकरण और संरक्षण किया जाएगा। इसके तहत कांके डैम, हटिया डैम, धुर्वा डैम, गेतलसूद डैम सहित हरमू नदी, हिनू नदी एवं अन्य प्रमुख तालाबों के पास से अवैध निर्माण हटाकर उन्हें सुरक्षित किया जाएगा। इन स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू भी कर दी गई है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी संबंधित अंचलाधिकारियों को रोस्टर तैयार कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जलाशयों का सीमांकन राजस्व नक्शे के अनुसार ही किया जाए। साथ ही, अभियान में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जहां से एक बार अतिक्रमण हटा लिया गया है, वहां दोबारा कब्जा न हो। बता दें, झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के जलाशयों में बढ़ते अतिक्रमण पर कड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.