देवरिया, फरवरी 14 -- देवरिया। जिले के रामपुर कारखाना कस्बे में अतिक्रमण हटाने के दौरान थानाध्यक्ष ने एक युवक को कई थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। हालांकि हिंदुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रामपुर कारखाना चौराहे से कस्बे के भीतर जाने वाले मार्ग से शुक्रवार की शाम को अतिक्रमण हटाया जा रहा था। जनता इंटर कालेज के सामने अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी बात को लेकर थानाध्यक्ष ने एक युवक को कई थप्पड़ जड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक अतिक्रमण हटाने का वीडियो बना रहा था। इसी से नाराज होकर एसओ ने थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार सीओ सिटी संजय रेड्डी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही ह...