पूर्णिया, दिसम्बर 7 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। एसडीएम अनुपम के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी के नेतृत्व में शनिवार को व्यापक मापी अभियान की शुरुआत की गई। राजस्व कर्मचारी धीरेंद्र कुमार की मौजूदगी में अंचल अमीन द्वारा एसएच-65 के दोनों ओर जमीन की विधिवत मापी की गई। मापी के दौरान सड़क के दोनों तरफ कुल 40 फीट क्षेत्र को चिह्नित किया गया है और अतिक्रमण वाली जगहों पर लाल निशान लगाए गए। कई स्थानों पर सड़क किनारे अवैध निर्माण और कब्जे पाए जाने के बाद प्रशासन ने इसे हटाने की तैयारी तेज कर दी है। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा है कि 10 तारीख तक अतिक्रमण स्वेच्छा से हटा लें अन्यथा 11 तारीख को बुल्डोजर चलाकर कार्रवाई की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.