रामगढ़, फरवरी 22 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। अतिक्रमण हटाओ अभियान जिला प्रशासन, नगर परिषद और छावनी परिषद के द्वारा संयुक्त रुप से जारी है। इसके तहत शनिवार को दुकानदारों के बीच नोटिस का वितरण हुआ। इस दौरान खुद से दुकानें सहित अतिक्रमित भूमि खाली करने का निर्देश दिया गया। ऐसा नहीं करने पर प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने की बात कही। जिसका जुर्माना भी संबंधित लोगों से वसूला जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी कीमत पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इधर पहले दिन चले व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान से भयभित दर्जनों दुकानदार खुद से दुकानें हटाते दिखे। साथ ही कई दुकानदार बांस, बल्ली वगैरह से कब्जाए गए जगह को खाली कर रहे थे। इस कारण कई स्थानों पर सपाट सा माहौल दिखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.