जहानाबाद, फरवरी 7 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला दंडाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के न्यायालय में जमाबंदी रद्दीकरण एवं लोकभूमि अतिक्रमण से संबंधित कुल 14 वादों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान सभी मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित अभिलेखों एवं पक्षकारों की प्रस्तुतियों पर विचार किया गया। सुनवाई उपरांत कुल 14 वादों में से 7 वादों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में आवश्यक अभिलेखों एवं तथ्यों के आधार पर अगली तिथि निर्धारित करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिला दंडाधिकारी ने संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें तथा अभिलेखों का अद्यतन संधारण करें। उन्होंने कहा कि भूमि से संबंधित मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.