बगहा, फरवरी 7 -- जिले में अतिक्रमण सड़कें संकड़ी हो गई हैं। प्रतिदिन 3 से 4 सड़क दुर्घटनाएं जिले में हो रही हैं। इसमें दो-तीन लोग घायल हो जा रहे हैं। इसमें कई अंग भी गंवा रहे हैं। वहीं प्रत्येक सप्ताह दो-तीन लोगों की जान भी इन हादसों में जा रही है। हाई स्पीड बाइक व वाहनों के लिए संकड़ी सड़कें आफत बन गई है। सड़क अतिक्रमण की समस्या शहर से लेकर गांव तक नासूर बन गई है। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ रहा है। जागरूकता के अभाव में परिवहन नियमों से लोग अनजान हैं। अतिक्रमण और वाहनों के दबाव से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। आए दिन कोई ना कोई दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जागरूकता के अभाव में ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं हो रहा है। पहले जाम शहरों में लगता था। लेकिन आज शहर से लेकर हर छोटे-बड़े कस्बों के चौक चौराहों पर जाम लोगों के लिए जंजा...