बगहा, फरवरी 22 -- बगहा। नगर के वार्ड संख्या दो स्थित हरिजन टोली की मुख्य सड़क अतिक्रमण के कारण सकरी हो गई है। सड़क के दोनों किनारों पर किए गए अस्थायी निर्माण और बढ़ते कब्जों की वजह से आवागमन में गंभीर परेशानी उत्पन्न हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मार्ग इतना पतला हो चुका है कि एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं की गाड़ियां भीतर तक नहीं पहुंच पातीं। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, बीते दिनों एक बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने में देरी हुई क्योंकि एंबुलेंस गली में प्रवेश नहीं कर सकी। इसी तरह आग लगने जैसी स्थिति में दमकल वाहन के न पहुंच पाने का खतरा बना रहता है। नागरिकों ने इसे सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत चिंताजनक बताया है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि अतिक्रमण धीरे-धीरे बढ़ता गया, लेकिन समय रहते प्रभावी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.