कौशाम्बी, जनवरी 7 -- उप निदेशक कृषि का कार्यालय कचहरी व न्यायालय के समीप बना हुआ है। परिसर खाली होने की वजह से अतिक्रमण किया जा रहा है। खाली परिसर की सुरक्षा को लेकर संकट बना हुआ है। इसको देखते हुए विभाग ने चारदीवारी बनवाने की कवायद शुरू कर दी है। उप निदेशक कृषि सत्येंद्र कुमार तिवारी ने डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा से मिलकर बताया था कि उनका कार्यालय कचहरी व न्यायालय परिसर के समीप है। अधिवक्ताओं का आना-जाना रोड पर बना रहता है। स्थानीय दुकानदारों ने दुकान व अधिवक्ताओं ने अपनी सीट उनके परिसर में रख रखी है। इससे कार्यालय व आवास परिसर की सुरक्षा को खतरा बढ़ गया है। इसको देखते हुए खाली परिसर की चारदीवारी बनवाना जरूरी है। डीएम ने कार्रवाई का निर्देश दिया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 11 लाख 46 हजार रुपये की लागत से चारदीवारी बनाने का स्टीमेट सौंपा है। ...