बांदा, अक्टूबर 12 -- बांदा। संवाददाता डीएम के निर्देश पर शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर फिर अतिक्रमण पर गरजा। महाराणा प्रताप से चौक तक दोनों पटरियों पर अतिक्रमण हटवाया गया। इस दौरान एसडीएम, सीओ व ईओ सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। जुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवार के लोगों ने हाथ जोड़े, पर उनकी एक नहीं सुनी गई। एसडीएम सदर नमन मेहता, सीओ मेविस टॉक व ईओ श्रीचंद्र शनिवार को सुबह भारी पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे और अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इस बीच जुग्गी झोपड़ी में रहने वाले कई परिवारों की महिलाएं व बच्चे आए और अधिकारियों व बुलडोजर के सामने खड़े होकर गिड़गिड़ाए पर अधिकारियों ने एक नहीं सुनी। कई झोपड़ी में रखा राशन आदि तहस-नहस हो गया। दुकानदारों द्वारा फैलाए गए टीन-टप्पर, डिब्बे, गुमटियां और अस्थायी ठेले बुलडोजर से हटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.