रिषिकेष, फरवरी 4 -- स्वर्गाश्रम में मुख्य मार्ग पर बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीम का घेराव करते हुए महज कुछ लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को खुद अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन की मोहलत दी। बुधवार सुबह एसडीएम चतर सिंह चौहान की अगुवाई में नगर पंचायत की टीम जेसीबी लेकर स्वर्गाश्रम मुख्य मार्ग पर चिन्हित 50 अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। इसकी भनक लगते ही स्थानीय व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता ने टीम को लक्ष्मणझूला पुलिस थाने के पास घेर लिया। उन्होंने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि महज कुछ लोगों को जानबूझकर चिन्हित किया गया है। कहा कि इस कार्रवाई की पूर्व में न तो कोई सूचना और न ही किसी को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.