सुल्तानपुर, फरवरी 5 -- सुलतानपुर। नगर में लगातार अभियान चलने के बाद भी दिन-दूना व रात चौगुना अतिक्रमण बढ़ने पर गुरुवार से अफसर अक्रामक मोड में आ गए। जिन छोटी बड़ी दुकानों पर इलेक्ट्रानिक्स व अन्य सामान सड़क पर मिले उसे पालिका कर्मी वाहनों पर लाद ले गए। शहर के अंदर नाली व पटरी पर कब्जे ध्वस्त् कराने के लिए नियमित जेसीबी चलवाने की चेतवनी दी। जीपीएस फोटोग्राफ से गायब वेंडिंग जोन के दुकानदारों के नवीनीकरण पर रोक लगा दी है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज के नेतृत्व में दोपहर यातायात व कोतवाली पुलिस और पालिका कार्मियों ने बाधमंडी, दरियापुर,शाहगंज, चौक, सब्जीमंडी, कोतवाली के पीछे, गभड़िया मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान गोलाघाट से पयागीपुर मार्ग पर दुकानों के सामाने जो भी सामान बाहर मिले उसे कर्मियों ने वाहनों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.