छपरा, जनवरी 30 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की और मामलों का निष्पादन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 16 लोक शिकायत मामलों पर विस्तार से विचार किया गया।सुनवाई के क्रम में मांझी अंचल निवासी सरोज कुमार यादव से प्राप्त एक परिवाद का मामला विशेष रूप से सामने आया। इस मामले में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी स्तर पर सुनवाई पूर्ण होने के बावजूद संदर्भित अतिक्रमण अब तक नहीं हटाया गया था। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अंचल अधिकारी, मांझी से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया और अतिक्रमण अविलंब हटाने का स्पष्ट टास्क सौंपा।कुल 16 मामलो...