मुंगेर, फरवरी 4 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को हवेली खड़गपुर थाना में प्रशिक्षु डीएसपी मिथलेश कुमार तिवारी ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। वे वर्तमान थानाध्यक्ष राजेश कुमार के साथ मिलकर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे। पदभार संभालते ही एक्शन में आए प्रशिक्षु डीएसपी ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने फुटपाथ दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे सड़कों से अतिक्रमण हटाएं जिससे आवागमन में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आए। उन्होंने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ उन्होंने छात्राओं और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या में वे बेझिझक पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को उन्होंने सख्त लहजे में चे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.