बेगुसराय, अगस्त 4 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण मुख्य सड़क सहित ग्रामीण सड़कें सिकुङ गई हैं। रोज-रोज हो रहे अतिक्रमण को रोकने के प्रति प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमणकारियों की सूचना देने के बावजूद प्रशासन का रवैया सख्त नहीं रहने के कारण अतिक्रमण करने वाले लोगों का मनोबल बढता जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के मोकर्री चौक से नुरूल्लाहपुर गांव को जाने वाली सड़क को गांव के ही कई लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर निजी उपयोग किया जा रहा है। अतिक्रमण के कारण 16 से 25 फीट चौङी सड़क सिकुड़ कर नौ से दस फीट हो गई है। इस कारण लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। इस के अलावा प्रखंड क्षेत्र होकर गुजरने वाली एसएच-55 सहित दौलतपुर मोकर्री चौक से नुरूल्लाहपुर होते हुए मोहनपुर जाने वाली सड़क, बाड़ा से बेगमपुर जाने...