रुद्रपुर, फरवरी 19 -- सितारगंज में अतिक्रमण की जद में आये परिवारों से गुरुवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने बैठक आयोजित कर मुलाकात की और सड़क और कानूनी लड़ाई लड़ने का भरोसा दिया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष एडवोकेट हरीश दुबे ने कहा कि सिंचाई विभाग की ओर से दिये गए नोटिस को नियम विरुद्ध हैं। सिंचाई विभाग ने उच्च न्यायालय उत्तराखंड की याचिका का हवाला देते हुए नोटिस जारी किए हैं। हरीश दुबे ने बताया कि याचिका में याचिकाकर्ता ने मात्र छह व्यक्तियों के विरुद्ध सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर खेती करने और सरकारी भूमि को बेचने की शिकायत की गई थी। इसमें न्यायालय ने जिला मजिस्ट्रेट ऊधमसिंह नगर को तीन वरिष्ठ अधिकारियों के समिति गठित कर जिले की सभी तहसीलों में अतिक्रमण संबंधी शिकायतों की जांच करने के निर्देश दिए थे। अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों को 1...