झांसी, मार्च 11 -- झांसी (बबीना), संवाददाता छावनी परिषद बबीना द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को लेकर विवाद हो गया। बाजार में छोटे दुकानदार आक्रोशित हो गए। उन्होंने टीम पर जबरन चालान काटे और जुर्माना वसूलने का आरोप लगाया। वहीं ईओं ने बुधवार बैठककर बातचीत कर पक्ष रखने को कहा है। छावनी परिषद द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिस पर सड़क किनारे खड़े छोटे दुकानदारा खफा हो गए। कई दुकानदारों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। परिषद ने स्पष्ट किया कि यदि परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाया जाता है, तो व्यापारी से सरकारी मानकों के अनुसार शुल्क वसूला जाएगा। व्यापारियों ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए छावनी परिषद पर पक्षपात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि होली और ईद जैसे प्रमुख त्योहारों से ठीक पहले यह अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.