मधुबनी, जनवरी 1 -- मधुबनी,निज संवाददाता। शहर के समग्र विकास के लिए मधुबनी स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से ठोस पहल की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर को बेहतर बनाने के लिए कुछ बुनियादी कार्यों पर तुरंत ध्यान देना जरूरी है। सबसे पहले अतिक्रमण हटाकर सड़कों का चौड़ीकरण किया जाए, ताकि जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके। दूसरा अहम मुद्दा जलजमाव का है, जिससे हर साल लोगों को भारी परेशानी होती है। स्थायी नाला व्यवस्था और नियमित सफाई से शहर को जलमुक्त बनाया जा सकता है। तीसरे, शहर में पुलिस चौकी और नाकों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो। चौथे, प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर शहर को निगरानी से लैस किया जाए। पांचवें, मीट, मछली और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.