बुलंदशहर, जनवरी 9 -- नगर क्षेत्र में अतिक्रमण और गंदगी को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को एसडीएम दीपक कुमार पाल ने कोतवाली में बैठक ली। जिसमे नगर के पशुपालक, व्यापारी , संभ्रांत लोग ,नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और नगर पालिका चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों के निरीक्षण के दौरान नालियों में गोबर और कचरा डाले जाने की शिकायत सही पाई गई है। इससे जलनिकासी बाधित हो रही है और आसपास गंदगी फैल रही है। एसडीएम ने लोगों से कहा कि प्रत्येक नागरिक को अतिक्रमण और सफाई के प्रति स्वयं जागरूक होना होगा। नालियों में गोबर बहाने वाले पशुपालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नगर में गंदगी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.