फतेहपुर, नवम्बर 13 -- फतेहपुर। शहर में अतिक्रमण की समस्या फिर विकराल रूप ले रही है। मुख्य बाजारों, प्रमुख सड़कों और सरकारी संपत्तियों पर लगातार बढ़ रहे कब्जे प्रशासन की नाकामी को उजागर कर रहे हैं। स्थिति यह है कि टीम गठित न होने के कारण शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान ठप पड़ा हुआ है, जिससे प्रमुख मार्गो में जाम की स्थिति हर घंटे बनी रहती है। शहर से अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए बीते दिन नगर पालिका प्रशासन ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर बकायदा अभियान चलाने का रूट में तय कर लिया गया। करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया जा सका। वहीं पालिका प्रशासन का कहना है कि रुपरेखा बना ली गई है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा टीम का गठन होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए बकायदा दो दिनों तक एनाउंस भी कराया जा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.