अररिया, दिसम्बर 3 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के एसडीओ रंजीत कुमार रंजन के आदेश पर नप प्रशासन द्वारा मंगलवार को शहर के नप मुख्यालय से पुराना अस्पताल रोड़, राम मनोहर लोहिया पथ होते हुए पटेल चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान जेसीबी की मदद से सड़कों के दोनों ओर लगी दर्जनों अस्थायी दुकानों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान की अगुवाई नप के कार्यपालक पदाधिकारी रंधीर लाल कर रहे थे। इस अभियान में ईओ के अलावे नगर प्रबंधक शशि आनंद, स्वच्छता प्रभारी वंदना भारती, नप के प्रभारी प्रधान सहायक कुंदन सिंह सहित बड़ी संख्या में नप कर्मी शामिल थे। नप प्रशासन द्वारा चलाये गये अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई स्थानों में नप प्रशासन व अतिक्रमणकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। अभियान की शुरुआत नप मुख्य...