आजमगढ़, जुलाई 11 -- आजमगढ़ ,संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी ने राजस्व वाद धारा 24 के प्रकरणों के निस्तारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर एक माह में अधिकतम वादों का निस्तारण कर जनपद की रैंकिंग में सुधार लाया जाए। डीएम ने उप जिलाधिकारियों,तहसीलदारों को निर्देश दिया कि ग्राम समाज की भूमि से अवैध अतिक्रमण को हटाएं। अतिक्रमण करने वालों का नाम सरकार की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से हटाया जाए। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अनुमन्य व्यक्तियों के आश्रितों को नियमानुसार लाभ देना सुनिश्चित करें। साथ ही जिलाधिकारी ने धारा 34, धारा 38, धारा 116, धारा 80 आदि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.