दरभंगा, अगस्त 10 -- शहर के व्यावसायिक मोहल्ले मिर्जापुर में बुनियादी सुविधाओं की कमी चौंकाती है। सड़कों के किनारे पसरा अतिक्रमण वाहनों की रफ्तार को रोकता है तो कई जगह खुले नाले व आवारा पशु यातायात की मुश्किलें बढ़ाते दिखते हैं। लोगों का कहना है कि व्यावसायिक टैक्स देने के बावजूद सुविधाएं नहीं हैं। गर्मी में पेयजल संकट वर्षों से बना है, पर जल-नल योजना शुरू नहीं हुई है। लोग रोजाना मिर्जापुर चौक व इनकम टैक्स चौराहे के बीच लगने वाले जाम की परेशानी बताते हैं। साथ ही मिर्जापुर बाजार में प्याऊ व शौचालय का अभाव, फुटपाथ गायब होने, राशन कार्ड से नाम कटने, वृद्धा पेंशन योजना में नाम नहीं जुड़ने, पीएम आवास नहीं मिलने आदि का दर्द सुनाते हैं। बताते हैं कि नगर निगम कार्यालय की दौड़ लगाकर थक चुके हैं, पर कुछ नहीं हुआ। इसका जिम्मेवार सिस्टम को मानते हैं। सड़क ...