अलीगढ़, अक्टूबर 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जनपद में एक और नया औद्योगिक अस्थान बसाने की तैयारी शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की तहसील अतरौली के नवीपुर में नया औद्योगिक अस्थान विकसित किया जाएगा। नवीपुर में नया औद्योगिक अस्थान विकसित होने से यह जिले का पांचवा औद्योगिक क्षेत्र हो जाएगा। इससे निवेशकों को उद्योग स्थापना को आसानी से जमीन मिल सकेगी। अतरौली से अलीगढ़ शहर तक पहले ही फोरलेन सड़क का प्रस्ताव पास हो चुका है, जिस पर जल्द ही काम शुरू होने वाला है। साथ ही क्वार्सी पर फ्लाई ओवर साल 2026 में शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने कुछ माह पहले अतरौली तहसील के नवीपुर में 1600 बीघा भूमि कब्जा मुक्त कराई थी। यह सरकारी जमीन थी। यहां पर उद्योग केंद्र ने नया औद्योगिक क्षेत्र बसाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। जिसमें प्रशासन ने 33 हे...