गया, जुलाई 16 -- अतरी थाना क्षेत्र के नरावट गांव के मुसाफिर यादव का पुत्र सुनील यादव की मुंबई में मौत हो गई। सुनील के परिजनों ने बताया कि सोमवार को फोन आया कि सुनील को पोलियो मार दिया है और उसको एंबुलेंस से गया भेज दिया गया है। लेकिन, रास्ते में उसकी मौत हो गई है। सुनील मुंबई में सेंटरिंग का काम करता था। एक सप्ताह पहले गया था मुंबई सुनील यादव (40) के परिजनों ने बताया कि वह एक सप्ताह पहले ही मुंबई कमाने के लिए गया था और वह बिल्कुल स्वस्थ था। उसे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं थी। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सुनील यादव के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत से परिजन बेसहारा हो गए। शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम सुनील का शव बुधवार को उसके घर नरावट आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव आने की सूचना मिल...