गया, मार्च 30 -- अतरी के धूसरी पंचायत में पैक्स अध्यक्ष का चुनाव दोबारा स्थगित कर दी गई है। इसके लिए दूसरी बार दो अप्रैल को तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के अवर सचिव आशुतोष कुमार के आदेश पर इसे टाल दिया गया है। चुनाव के पूर्व गया के उप विकास आयुक्त द्वारा पुराने मतदाताओं की सूची को ट्रंक खुलवाकर जांच की गई थी। तदनुसार संशोधित मतदाता सूची जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा तैयार किया जाना था। संशोधित मतदाता सूची तैयार करने में बड़े पैमाने पर अनियमितता पाई गई। इस कारण चुनाव को स्थगित किया गया है। उक्त आशय की जानकारी अतरी के बीडीओ पूजा कुमारी ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.