प्रयागराज, जुलाई 19 -- अतरसुइया थाने के सामने मार्ग पर अवैध दीवार तोड़ने का विरोध हुआ। विरोध करने वालों की नगर निगम के जोनल अधिकारी श्याम कुमार से कहासुनी हुई। जोनल अधिकारी कार्रवाई के बाद लौटने लगे तो विरोध करने वालों ने वाहन का दरवाजा बंद करने से रोक दिया। दीवार गिराने का विरोध करने वाले नगर आयुक्त के आदेश की कापी मांग रहे थे। मुट्ठीगंज के जोनल अधिकारी श्याम कुमार ने बताया कि अतरसुइया थाने के सामने नगर निगम की सड़क पर दीवार बनाई गई थी। इससे मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो रहा था। इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की गई थी। उपजिलाधिकारी ने शिकायत की जांच करने के बाद नगर निगम को अवैध दिवार तोड़ने का आदेश दिया। इसके बाद नगर निगम की टीम दीवार तोड़ने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में आपसी विवाद के चलते एक पक्ष ने सड़क पर दीवार बनाई थी। दीवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.