अररिया, अप्रैल 23 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। अणुव्रत विश्व भारती के तत्वाधान में अणुव्रत समिति की फारबिसगंज शाखा द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित एएनएम हॉस्टल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान समय-समय पर हर पर्व त्यौहार एवं विशेष अवसरों पर किया जाता है, जिससे कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ सके। इस विशेष अवसर पर अणुव्रत विश्व भारती नेपाल व बिहार- बंगाल-असम की पर्यावरण सह संयोजिका प्रभा सेठिया,स्थानीय पर्यावरण प्रभारी खुशबू डागा, क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट की सह संयोजिका निशा राखेचा ने अणुव्रत वाटिका में नीम के वृक्ष लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के महत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.