मथुरा, फरवरी 1 -- मथुर। थाना गोवर्धन अंतर्गत अडींग बाइपास के समीप रविवार शाम वाहन को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते उसमें सवार सात सवारियां घायल हो गयीं। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से उपचार को भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर एक को रैफर कर दिया है। रविवार शाम ऑटो चालक गोवर्धन से सवारियां लेकर मथुरा की ओर आ रहा था। बताते हैं कि तभी गोवर्धन से मथुरा आते समय रास्ते में अडींग बाइपास के समीप शाम करीब पौने छह बजे किसी वाहन को बचाने के प्रयास में तेज गति से आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते उसमें बैठी सवारियों की चीख निकल गयी। तेज धमाके के साथ चीख-पुकार सुन राहगीरों ने मौके पर पहुंच पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि सूचना मिलते ही एम्बुलेंस टीम ने मौके पर पहुंच...