नई दिल्ली, जनवरी 28 -- गौतम अडानी ने चीनी अरबपति झोंग शानशान से एशिया के दूसरे सबसे रईस का ताज एक बार फिर वापस ले लिया है। अडानी की दौलत में मंगलवार को आई 2.82 अरब डॉलर की उछाल ने उन्हें ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 3 पायदान ऊपर 22वें पर पहुंचा दिया। अब अडानी के पास 72.8 अरब डॉलर का नेटवर्थ है और झोंग शानशान के पास 72 अरब डॉलर का। बता दें मंगलवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में जोरदार वापसी देखी गई। इसका असर अडानी के नेटवर्थ पर दिख रहा है। मुकेश अंबानी अभी एशिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं। इनकी कुल संपत्ति 92.6 अरब डॉलर है। इस साल सबसे अधिक दौलत 19.5 अरब डॉलर गंवाने वाले अरबपति लैरी एलिसन के बाद मुकेश अंबानी हैं और तीसरे पर अडानी। अंबानी इस साल अबतक 15.1 अरब डॉलर गंवा चुके हैं और अडानी को 11.7 अरब डॉलर की चोट पहुंची है। दुनिया के टॉप-10 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.