नई दिल्ली, मार्च 20 -- केबल्स एंड वायर इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियों के शेयर गुरुवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। कंपनियों के शेयरों में यह तेज गिरावट अडानी ग्रुप के एक बड़े ऐलान के बाद आई है। केबल्स एंड वायर कंपनियों के शेयर गुरुवार को 10 पर्सेंट तक टूट गए हैं। अडानी ग्रुप ने केबल्स एंड वायर इंडस्ट्री में उतरने का ऐलान किया है। इस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियों को दूसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले, बिड़ला ग्रुप ने अल्ट्राटेक सीमेंट के जरिए केबल्स एंड वायर स्पेस में उतरने की घोषणा की थी। 10% तक टूट गए केबल्स एंड वायर कंपनियों के शेयरअडानी ग्रुप के ऐलान के बाद केबल्स एंड वायर कंपनियों के शेयर 10 पर्सेंट तक गिर गए हैं। KEI इंडस्ट्रीज के शेयर गुरुवार को BSE में 10 पर्सेंट की गिरावट के साथ 2951.55 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, पॉलीकैब इंडिया ...