हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 20 -- बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती में अडानी ग्रुप को थर्मल पावर प्लांट की जमीन देने के मामले में सियासी पारा गर्माया हुआ है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने शनिवार को कहा कि अडानी समूह को पीरपैंती में जमीन देने से बिहार सरकार को 5000 करोड़ रुपये का सालाना नुकसान होगा। मात्र 1 रुपये सालाना की दर से एक हजार एकड़ जमीन 30 साल के लिए अडानी को दी गई है। वहीं, 6 रुपये प्रति यूनिट की दर से 2500 मेगावाट बिजली खरीदने का करार कर लिया गया। प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि इससे ज्यादा भ्रष्टाचार और नियमों का उल्लंघन कुछ हो ही नहीं सकता। वे ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम के तत्वावधान में पटना के आंबेडकर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता सह नागरिक संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि बिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.