रांची, अप्रैल 10 -- अड़की, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुरिया गांव में अज्ञात अपराधियों ने ससुराल आए युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना बुधवार की रात लगभग आठ बजे की है। बताया जाता है कि चार से पांच की संख्या में अपराधी उसकी ससुराल पहुंचे और घर से खींचकर बाहर निकाला और पेट तथा पीठ में ताबड़तोड़ छह चाकू मारकर फरार हो गए। चाकू लगने से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 26 वर्षीय नोनदो लुगुन पश्चिमी सिंहभूम के गुदरी थाना क्षेत्र के डरयुद गांव का निवासी था। इस संबंध में परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अड़की थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि नोनदो लुगुन बुधवार की देर शाम कुरिया गांव स्थित अपनी ससुराल आया था। जानकारी मिलने पर गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में छानबीन में जुट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.