रांची, जून 21 -- अड़की, प्रतिनिधि। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार तमाड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (अनुसूचित) अंतर्गत अड़की प्रखंड में किष्टो कुमार बेसरा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को नजरी नक्शा, जिओ फेंसिंग, की मैप का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाबीर स्वांसी, कम्पुटर ऑपरेटर, मो नसीम, अंचल अमीन तथा तृप्ती विजया कुजूर, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी के द्वारा सभी 76 मतदान केन्द्रों के बीएलओ और सभी आठ पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...