रांची, मार्च 9 -- खूंटी, संवाददाता। अड़की थाना क्षेत्र के कोचांग के टोला कैजरे में आपसी विवाद में पति ने पत्नी के पेट और सीना में चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 40 वर्षीय नागी सोय के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या के आरोपी डेका सोय उर्फ बिरसा सोय को गिरफ्तार कर लिया। घटना रविवार की सुबह सात बजे की है। इस संबंध में अड़की थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार अड़की के तुतुयू निवासी डेका सोय की पत्नी नागी सोय अड़की के कोचांग टोला कैजरे स्थित अपने मायके गई थी। रविवार की सुबह वह पानी लाने के लिए घर से कुछ दूर स्थित कुएं पर गई थी तभी उसका पति डेका सोय भी पहुंच गया और दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर डेका सोय उर्फ बिरसा सोय ने चाकू निकालकर अपनी पत्नी के सीने और पेट में चाकू से कई वार कर दिए जिससे नागी सोय की घ...