रांची, जनवरी 16 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड अंतर्गत उच्च सह प्लस-2 विद्यालय सिंदरी में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य विद्यालय में शत-प्रतिशत छात्र ठहराव, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और बच्चों की प्रगति की समीक्षा करना था। बैठक के दौरान कक्षावार विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति, रैल परीक्षा, सतत मूल्यांकन और मासिक समीक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक द्वारा चार एसएमसी सदस्यों, 18 अभिभावकों और नौ शिक्षकों को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया ग...