रांची, अगस्त 25 -- अड़की, प्रतिनिधि। तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा के निर्देश पर सोमवार को जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल के नेतृत्व में अड़की प्रखंड के सोसोकुटी पंचायत के रुताडीह में ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया गया। इस बीच रूताडीह एवं इंडीपीढी के बीच बनी पुल बारिश के पानी से ढह गया है, का भी निरीक्षण किया। वहीं रूताठिह में अतिवृष्टि से प्रभावित परिवार गंझू अहीर, निशिकांत अहीर, कोचा सुंदरी के गुडवा मुंडा, सुखराम मुंडा, कालिया मुंडा, लालमोहन मुंडा, मुकेश मुंडा, डुया मुंडा, लक्ष्मीनारायण मुंडा, विश्वा मुंडा से मिले। इस दौरान उन्होंने सभी को अविलंब मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य भोलानाथ लाल, प्रखंड संगठन सचिव बसंत प्रमाणिक, प्रखंड कोषाध्यक्ष, जगदीश मुंडा, गालों मुंडा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्...