रांची, अप्रैल 20 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की के बिरबंकी में रविवार को शाखा स्थापना दिवस सह सरना धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। धर्मगुरु धीरजु मुंडा, धर्मगुरु बुधराम सिंह मुंडा व सोमा मुंडा की अगुवाई में अनुयायियों के साथ सरना स्थल में भगवान सिङबोंगा की पूजा-पाठ कर सुख, शांति और खुशहाली की कामना किया। इस अवसर पर मुख्य अथिति धर्मगुरु बहन कमले उरांव ने अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि सिङबोंगा की स्तुति से आत्मा में भक्ति व श्रद्धा बढ़ती है और समाज में प्रेम व भाईचारा की भावना पनपती है। इससे लोभ, लालच व अहंकार जैसे बुराइयां दूर होती हैं और जीवन में सुख, शांति और खुशहाली आती है। उन्होंने कहा कि भगवान के सामने सब बराबर हैं। इससे सबको समान कृपा मिलती है। हमें सदा धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए और समाज में प्रेम व भाईचारा के साथ रहना चाहिए और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.