गढ़वा, जनवरी 3 -- अड़की, प्रतिनिधि। अड़की प्रखंड अंतर्गत बाड़ीनिजकेल पंचायत के कुईल जोरबेड़ा गांव में शनिवार को नव निर्मित खेल मैदान का नामकरण एवं विधिवत उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया। यह खेल मैदान ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग का प्रतिफल है। ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा को आवेदन सौंपा गया था, जिसके बाद उनके सहयोग से गांव को यह महत्वपूर्ण खेल सुविधा उपलब्ध कराई गई। खेल मैदान का निर्माण विधायक विकास सिंह मुंडा के सहयोग एवं उनके प्रतिनिधि मनोज मंडल की देखरेख में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल मैदान से गांव के बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.