गुड़गांव, जुलाई 15 -- गुरुग्राम। प्रदेश खेल विभाग ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के आयोजन की तारीख घोषित हो गई है। 26 खेल स्पर्धाओं के मुकाबले दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण के मुकाबले 28 से 30 जुलाई तक होंगे। दूसरे चरण के मुकाबले अगस्त महीने के दूसरे सप्ताह में कराए जाएंगे। खेल निदेशक के आदेश में कहा गया है कि दूसरे चरण के आयोजन स्थान और खेल स्पर्धाओं की घोषणा जल्द की जाएगी। खेल महाकुंभ के पहले चरण में जिला जींद में कुश्ती और फरीदाबाद में शूटिंग, ताइक्वांडो तथा रोहतक में मुक्केबाजी, फुटबॉल, नेटबॉल टीमों के मुकाबले होंगे। गुरुग्राम में क्रिकेट, वेटलिफ्टिंग और सोनीपत में लॉन टेनिस, अंबाला में तैराकी, जिमनास्टिक और कैथल में लड़कियों की हॉकी व हैंडबॉल टीमों के मुकाबले होंगे। पहले खेल महाकुंभ के मुकाबले 11 जुलाई से होने थे लेकिन किन्ही कारणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.