भदोही, दिसम्बर 30 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। डीघ ब्लाक क्षेत्र के नारेपार में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन चल रहा है। पांचवें दिन सोमवार को ध्रुव एवं प्रह्लाद चरित्र तथा वामन अवतार पर प्रकाश डाला गया। वृंदावन से आए कथा वाचक शरद कृष्ण महाराज ने ध्रुव चरित्र, भक्त प्रह्लाद एवं भगवान वामन अवतार की दिव्य कथाओं का भावपूर्ण और संगीतमय वर्णन किया। कथा श्रवण करते ही पंडाल में उपस्थित श्रोता भक्ति रस में डूब गए और पूरा वातावरण "हरि बोल" तथा "जय श्रीकृष्ण" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। सच्ची भक्ति, अटूट श्रद्धा और दृढ़ संकल्प से भगवान भी अपने भक्त के समक्ष प्रकट हो जाते हैं। बालक ध्रुव की कठोर तपस्या आज भी मानव जीवन को धैर्य, संयम और लक्ष्य के प्रति अडिग रहने की प्रेरणा देती है। वहीं भक्त प्रह्लाद चरित्र के माध्यम से उन्होंने यह स...