एटा, दिसम्बर 27 -- शनिवार को मोहल्ला एमपी नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु नानक दरबार में सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी का 358वां प्रकाश पर्व बड़ी ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सिख, सिंधी और पंजाबी समाज के श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर गुरु के चरणों में मत्था टेका और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गुरु गोबिंद साहब के प्रकाश पर्व की शुरुआत पूरी तरह आध्यात्मिक वातावरण में हुई। गुरुद्वारे में सुबह से ही संगत का आगमन शुरू हो गया। सुबह 11:30 बजे श्री सहिब पाठ की समाप्ति के साथ ही गुरु ग्रंथ साहिब जी का भोग लगाया गया। अरदास के साथ ही वातावरण गुरुवाणी के स्वरों से गूंज उठा। दोपहर 12 बजे आगरा से आए भाई हरपाल सिंह ने अपनी मधुर वाणी में कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे हजूरी रागी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.